Breaking News

होशंगाबाद - राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

होशंगाबाद/11,जनवरी, 2020/ - ( अजय सिंह राजपूत ) कलेक्टर धनंजय सिंह ने 12 जनवरी रविवार को होने वाली राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के संबंध में बताया है कि परीक्षा 2 सत्रो में होगी। प्रथम सत्र की परीक्षा 10 से 12 बजे तक एवं द्वितीय सत्र की परीक्षा 2.15 बजे से 4.15 बजे तक होगी। कलेक्टर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए तैनात अधिकारियों को से कहा है कि प्रथम सत्र हेतु प्रात: 8:30 बजे से होशंगाबाद स्थित 14 परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा प्रारंभ से सामग्री वापिस होने तक के लिए  कलेक्टर कार्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07574-252860 है। नियंत्रक कक्ष का प्रभारी संयुक्त कलेक्टर वंदना जाट को बनाया गया है। प्रभारी अधिकारी के सहयोग के लिए 3 कर्मचारी आदित्य कुशवाह, राहुल काजले  के स्थान पर गोविंद मालवीय एवं शेषराव कुमरे के स्थान पर विजय संतोरे की ड्यूटी लगाई गई है। शेष अधिकारियो कर्मचारियों की ड्यूटी यथावत रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं