Breaking News

सिवनी पुलिस ने किया 63 लाख की चोरी का पर्दाफाश, सभी छः आरोपी गिरफ्तार

सिवनी 20 जनवरी 2020 (नरेश यादव)- सिवनी जिले के लखनादौन में हुई 63 लाख की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश।
सिवनी जिले की लखनादौन तहसील के समनापुर में लगभग 4 माह पूर्व थोक गुटका व्यापारी की दुकान में हुई 63 लाख रुपए की बड़ी चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।
8 अक्टूबर 2019 की रात, समनापुर के भाग्यलक्ष्मी ट्रेडर्स से हुई थी लाखों की चोरी।
पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 35 लाख 83 हजार पांच सौ रुपए नकद, एक एक्टिवा बाइक, एक कलर टीवी तथा लगभग 10 हजार रुपए कीमत के 63 चांदी के सिक्के बरामद कर लिए हैं।
पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया, कि लखनादौन थाना अंतर्गत ग्राम समनापुर में, 8 एवं 9 अक्टूबर 2019 की दरमियानी रात, अज्ञात चोरों द्वारा गुटका के थोक विक्रेता की गोदाम में चोरी की थी।
इतनी बड़ी चोरी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी, इस चुनौती से निपटने के लिए एक जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया था। साथ ही साइबर टीम और मुखबिर की सहायता से पुलिस ने बारीकी से छानबीन की। जिसमें लखनादौन थाना क्षेत्र में रहने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इनके पास से 33 लाख 83 हजार 500 रुपये नकद, एक एक्टिवा बाइक, एक कलर टीवी तथा लगभग 10 हजार रूपए कीमत की 63 चांदी के सिक्के जप्त किए हैं।
पुलिस को अभी इन आरोपियों से लगभग 10 लाख रुपया और मिलने की उम्मीद है, पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं