Breaking News

भारतीय महिला ने अफ्रीका में लहराया तिरंगा,अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह की

नरसिंहपुर- मप्र के तामिया की रहने वाली 27 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही, भावना डेहरिया ने अफ्रीका महादीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली के दिन फतह हासिल कर भारत का तिरंगा लहराया। समुद्र तल से 5895 मीटर यानि 19341 फिट ऊंची उहुरू शिखर पर भारतीय पर्वतारोही, भावना डेहरिया ने दीपावली के दिन शिखर पर पहुंचकर दीप प्रज्जवलित किया।
तथा एकोफ्रेंडली दीवानी मनाने का संदेश दिया। साथ ही पॉलीथिन को कम करने की अपील की। भोपाल में फिजिकल एजुकेशन में एमपीइडी मास्टर्स की पढ़ाई करने वाली भावना ने अकेले ही यह चढ़ाई पूरी की। इस दौरान उनके साथ तंजानिया के गाइड थे। भावना ने यह ट्रेक 23 अक्टूबर को तंजानिया से शुरू किया था। बतौर भारतीय महिला इतना कम समय में चढ़ाई अपने आप में एक रिकार्ड है। भावना डेहरिया ने इसी साल 22 मई को दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर  फतह हासिल की थी।  

कोई टिप्पणी नहीं