Breaking News

कमलनाथ सरकार के विरोध में भाजपा की शंखनाद रैली, नरसिंहपुर कलेक्टर का किया घेराव

न्यूज़ एक्सप्रेस18 - मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में शंखनाद घंटानाद आंदोलन चलाया गया।
इसी तारतम्य में नरसिंहपुर जिला भाजपा के आव्हान पर आज मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा जन हितेषी योजनाओं को बंद करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नरसिंहपुर के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया।
होशंगाबाद सांसद राव उदय प्रताप सिंह एवं नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरसिंह भवन स्थित कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
भाजपा कार्यकर्ता थाली शंख घंटा बजाकर प्रदेश सरकार को कुंभकरणीय नींद से जगाने कलेक्ट्रेट पहुंचे।
पूर्व निर्धारित घंटा नाद आंदोलन के तहत सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता नगर के मध्य स्थित सुभाष पार्क चौराहे पर एकत्रित होना प्रारंभ हो गए थे।
इस आंदोलन की एक खास बात और रही इसमे महिला कार्यकर्ताओ ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, और घंटी और थाली बजाकर प्रदेश सरकार तक अपनी बात पहुचाने की कोशिश की।
सैकड़ों महिलाओं द्वारा चम्मच से थाली बजाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वही युवा व पुरुषों द्वारा शंख व घण्टा बजाते हुए जिला मुख्यालय की मुख्य सड़कों से रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर घेराव किया।
जिसमें युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस मौके पर जिला मुख्यालय में भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कमलनाथ सरकार के रोचक पोस्टर बेनर भी चर्चा का विषय रहे।
भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ो के साथ कलेक्ट्रेट घेराव के मकसद से नरसिह भवन की तरफ बढ़े इस दौरान कार्यकर्ताओ से पुलिस की धक्कामुक्की भी हुई।
इसके बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर शांत किया।

कोई टिप्पणी नहीं