कलेक्टर ने नरसिंहपुर और गोटेगांव के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया
उपार्जित धान के परिवहन में तेजी लाने के निर्देश |
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदे गये धान के परिवहन की गति तेज करने के निर्देश नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी को दिये। उन्होंने धीमी गति से परिवहन पर अप्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित परिवहनकर्ता ठेकेदार को इसके लिए नोटिस जारी किया जाये। कलेक्टर ने नागरिक आपूर्ति निगम को नये वारदानों की सप्लाई करने के निर्देश भी दिये। डांगीढाना के खरीदी केन्द्र पर पुराने वारदानों की समस्या खरीदी केन्द्र प्रभारी ने बताई थी। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्र प्रभारियों का एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाये, जिसमें खरीदी से संबंधित कोई समस्या आती है, तो उसे वाट्सएप पर बता सकें, जिससे निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने सभी केन्द्रों पर भुगतान के संबंध में जानकारी ली।
धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं