Breaking News

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू रुझानों पर एक नजर

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की मतगणना शुरू हो गई है। वेबदुनिया पर जानिए मतगणना से जुड़ी पल- पल की जानकारी....

मध्यप्रदेश (230) : भाजपा 107, कांग्रेस 109, अन्य 14
राजस्थान (200) : भाजपा 80,कांग्रेस
94, अन्य 25
छत्तीसगढ़ (90) : भाजपा 22, कांग्रेस 59, अन्य 09
तेलंगाना (119) : टीआरएस 91, प्रजाकूटमी 20, अन्य 08
मिजोरम (40) : कांग्रेस 06, एमएनएफ 27, अन्य 07

-मध्यप्रदेश, राजस्थान में त्रिशंकु विधानसभा के आसार। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को रुझानों में बहुमत। तेलंगाना में टीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ को स्पष्ट बहुमत।

-मध्यप्रदेश की मतगणना में सीटों के उतार-चढ़ाव के बीच भाजपा नेताओं की बैठक। मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी बैठक में मौजूद।
-राज्यों के रुझानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साधी चुप्पी।
-भाजपा महासचिव और मध्यप्रदेश के दि‍ग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य में भाजपा 118 सीटों पर जीत हासिल करेगी और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय पर इंदौर-3 से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हमने टिकट वितरण में गलतियां कीं और कांग्रेस को हलके में लिया।

-राजस्थान में सचिन पायलट बनें सीएम, नारे लगे। सचिन पायलट ने कहा कि सीएम का फैसला राहुल गांधी करेंगे।

इंदौर-1 में कांग्रेस, 2 में भाजपा, 3 में भाजपा, 4 में भाजपा, 5 में भाजपा, राऊ में भाजपा, देपालपुर में कांग्रेस, सांवेर में कांग्रेस और महू में भाजपा उम्मीदवार बढ़ाए हुए हैं।

-उदयपुर सीट पर 9 राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी और राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया 2,300 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास आगे चल रही हैं।
-राजस्थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा, नंबर ऊपर-नीचे हो सकते हैं।
-भाजपा प्रत्याशी और मंत्री राजेन्द्र राठौर चूरू सीट पर आगे चल रहे हैं।
-सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस के प्रदर्शन को राहुल गांधी के लिए गिफ्ट बताया।
-भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी अजमेर नॉर्थ सीट पर आगे चल रहे हैं।
-मध्यप्रदेश की रतलाम सिटी सीट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य काश्यप को 13 हजार से अधिक की बढ़त।
-ग्वालियर में मंत्री जयभानसिंह पवैया पीछे।
-देवास जिले की बागली सीट पर छठे दौर की मतगणना के बाद भाजपा के पहाड़सिंह कनोजे 9251 मतो से आगे,
हाटपिपलिया से कांग्रेस के मनोज चौधरी मंत्री दीपक जोशी से 2774 मतों से आगे। देवास चौथे राउंड की समाप्ति पर कांग्रेस जयसिंह ठाकुर 2151 वोट से आगे। सोनकच्छ से कांग्रेस के सज्जनसिंह वर्मा 3500 वोटों से आगे।
-आगर मालवा जिले की आगर सीट से मनोहर ऊंटवाल 1237 मतों से आगे।
-शाजापुर जिले की कालापीपल सीट से प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी 7134 मतों से आगे।
-राजगढ़ में कांग्रेस के बापूसिंह 3 राउंड बाद 3959 से आगे।
-सारंगपुर से तीसरे राउंड में कुंवर कोठार (भाजपा) 290 वोट से आगे।
-ब्यावरा में 3 राउंड बाद गोवर्धन दांगी 3000 से आगे।
-नरसिंहगढ़ से भाजपा के राज्यवर्धनसिंह 5156 से आगे

-खिलचीपुर तीसरे राउंड में कांग्रेस के प्रियवृतसिंह 5733 से आगे।
-भोपाल उत्तर 6th राउंड के बाद 7513 वोटों से कांग्रेस के आरिफ अकील आगे।
-विदिशा में कांग्रेस के शशांक भार्गव 2100 वोट से आगे, शमशाबाद से भाजपा की राजश्री सिंह भाजपा 2100 से आगे, सिरोंज से उमाकांत शर्मा (भाजपा) 5600 से आगे, कुरवाई से भाजपा के हरिसिंह सप्रे 5600 से आगे, गंजबासौदा से भाजपा की लीना जैन 2000 वोटों से आगे।
-इंदौर जिले में तीसरे दौर की मतगणना के बाद इंदौर-1 में कांग्रेस के संजय शुक्ला 1800 वोट से आगे, इंदौर-2 भाजपा के रमेश मेंदोला 24 हजार 500 वोट से आगे, इंदौर-3 कांग्रेस के अश्विन जोशी 1800 वोट से आगे, इंदौर-4 में भाजपा की मालिनी गौड़ 12000 वोट से आगे, इंदौर-5 भाजपा के महेंद्र हार्डिया 6400 वोट से आगे, देपालपुर कांगेस के विशाल पटेल 10550 वोट से आगे, महू में कांग्रेस के अंतरसिंह दरबार 6800 वोट से आगे, राऊ भाजपा के मधु वर्मा 1400 वोटों से आगे।

-कांग्रेस के लिए राहत। बसपा से बढ़त बनाने वाले 4 प्रत्याशी कांग्रेस के बागी।
-छत्तीसगढ़ के खरसिया सीट पर कलेक्टरी छोड़कर भाजपा उम्मीदवार बने ओपी चौधरी पीछे चल रहे
- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में महिदपुर में दिनेश जैन बॉस (निर्दलीय) 222 से आगे, घट्टिया में कांग्रेस के रामलाल मालवीय 564 से आगे, उज्जैन उत्तर से बीजेपी के पारस जैन 1752 से आगे, उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस के राजेंद्र वशिष्ठ 1746 वोटों से आगे, बड़नगर से कांग्रेस के मुरली मोरवाल 684 से आगे, नागदा-खाचरोद सीट से कांग्रेस के दिलीप गुर्जर 371 से आगे, तराना से कांग्रेस के महेश परमार 467 से वोटों से आगे।
-मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की खरगोन सीट पर कांग्रेस के रवि जोशी आगे, कसरावद में आत्माराम पटेल (भाजपा) 2200 आगे। यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के छोटे भाई सचिन यादव चुनाव लड़ रहे हैं। बड़वाह में कांग्रेस के सचिन बिरला आगे, भीकनगांव कांग्रेस की झूमा सोलंकी आगे, महेश्वर से कांग्रेस की विजय लक्ष्मी साधौ आगे। भगवानपुरा में केदार डावर (निर्दलीय)
आगे।
-सतना में पहले चरण की मतगणना के बाद 7 में से 6 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा आगे। रैगांव सीट पर भाजपा, चित्रकूट, सतना, नागौद, मैहर, अमर पाटन और रामपुर बघेलान में कांग्रेस आगे चल रही है।
-मध्यप्रदेश के धार जिले की धार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रभासिंह गौतम करीब 2 हज़ार मतों से आगे। यहां भाजपा ने वर्तमान विधायक नीना वर्मा को उतारा है। बदनावर सीट से कांग्रेस के राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव (भाजपा भवंरसिंह शेखावत) आगे, मनावर सीट से जयस (कांग्रेस) के डॉ. हीरालाल अलावा भाजपा की रंजना बघेय से आगे, सरदारपुए से बीजेपी के संजय बघेल 108 वोट से आगे, गंधवानी से कांग्रेस के उमंग सिंघार 2800 से आगे, कुक्षी से कांग्रेस के हनी बधेल 4100 से आगे।
-तेलंगाना में चंद्रयानगुट्‍टा सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरउद्दीन ओवैसी ने चुनाव जीता।
-मध्यप्रदेश के दतिया में भाजपा के मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे। सीहोर में भाजपा के सुदेश राय आगे।

-मध्यप्रदेश के देवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह भाजपा की गायत्री राजे से करीब 1200 मतो से आगे।
-सोनकच्छ से BJP के राजेन्द्र वर्मा कांग्रेस के सज्जन वर्मा से करीब 400 मतो से आगे।
-बागली से BJP के पहाड़सिंह कन्नौजे करीब 3000 मतों से आगे।
-खातेगांव से BJP प्रत्याशी आशीष शर्मा करीब 350 मतो से आगे चल रहे हैं।
-भोपाल मध्य से पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद 2541 से आगे।
-राजनांदगांव में मुख्‍यमंत्री रमनसिंह ने बढ़त बनाई। पहले करुणा शुक्ला से पिछड़ गए थे।
-होशंगाबाद में कांग्रेस के सरताजसिंह (पूर्व भाजपाई) पीछे होशंगाबाद से पीछे चल रहे हैं। यहां से भाजपा के सीताशरण शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।
-हाटपीपल्या सीट पर मध्यप्रदेश के मंत्री मंत्री दीपक जोशी 563 से पीछे चल रहे हैं।
-रतलाम सिटी, जावरा और रतलाम ग्रामीण सीट पर भाजपा आगे।
-आलोट सीट पर केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के पुत्र जितेन्द्र गहलोत पीछे चल रहे हैं।
-झाबुआ विधानसभा सीट पर भाजपा के गुमानसिंह डामोर कांग्रेस के विक्रांत भूरिया से 3172 वोटों से आगे। भूरिया कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं।
-थादंला विधानसभा मे कांग्रेस के वीरसिह भूरिया बीजेपी के कलसिंह से 2330 से आगे।
-पेटलावद विधानसभा मे बीजेपी की निर्मला भूरिया कांग्रेस के वालसिंह मेड़ा से 1758 वोटों से आगे।
-भोपाल की गोविंदपुरा से भाजपा श्रीमती कृष्णा गौर आगे चल रही हैं। कृष्णा भाजपा नेता बाबूलाल गौर की बहू हैं।
-शुरुआती रुझान में इंदौर 1 (मध्यप्रदेश) में सुदर्शन गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय शुक्ला पर 2000 रनों से बढ़त बना ली है, जबकि इंदौर 3 में भाजपा के आकाश विजयवर्गीय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अश्विन जोशी से पीछे चल रहे हैं।
-इंदौर दो में भाजपा रमेश मेंदोला 3000 और महेन्द्र हार्डिया 2450 वोटों से आगे चल रहे हैं। मालिनी गौड़ 2000 वोटों से आगे हैं, देपालपुर में कांग्रेस के विशाल पटेल 1000, महू में अंतरसिंह 600 से ज्यादा, जीतू पटवारी 1039 मतों से आगे चल रहे हैं।

-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करुणा शुक्ला ने मुख्‍यमंत्री रमनसिंह पर बढ़त बनाई।
-छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अजीत जोगी आगे।
-आगर मालवा आगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी मनोहर ऊंटवाल पर बढ़त बनाए हुए
-इंदौर विधानसभा 3 से कांग्रेस प्रत्याशी अश्विन जोशी 1024 मतों से आगे। यहां से भाजपा के दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश चुनाव लड़ रहे हैं।
-राजस्थान में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में भी कांग्रेस आगे।
-इंदौर विधानसभा 3 से कांग्रेस प्रत्याशी अश्विन जोशी 1024 मतों से आगे। यहां से भाजपा के दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश चुनाव लड़ रहे हैं।
-राजस्थान में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में भी कांग्रेस आगे।
-इंदौर तीन में बक्षीबाग बूथ से अश्विन जोशी को 335 और कैलाश विजयवर्गीय आकाश विजयवर्गीय के बेटे 91 मत मिले।
-इंदौर में डाक मतपत्रों की गिनती में सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, जीतू पटवारी, मनोज पटेल, राजेश सोनकर, अंतरसिंह दरबार
आगे।
-रीवा से भाजपा के राजेन्द्र शुक्ला आगे। जैतपुर में कांग्रेस की उमा आगे। चित्रकूट में भाजपा के सुरेन्द्रसिंह आगे।

-मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, राजस्थान में
कांग्रेस ने बढ़त बनाई।
-मध्यप्रदेश की पवई सीट से कांग्रेस के मुकेश नायक आगे। शाजापुर में कांग्रेस के हुकमसिंह कराड़ा, महू से अंतरसिंह दरबार
आगे।
-धार में भाजपा की नीना वर्मा आगे।

-राजस्थान में कांग्रेस निर्णायक बढ़त की ओर। दिग्गज अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी आगे।

-मध्यप्रदेश की बुधनी सीट से मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव से है।
-शिवपुरी सीट से भाजपा की यशोधरा राजे आगे चल रही हैं। राजे वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री हैं।
-बुरहानपुर से शिवराज की मंत्री अर्चना चिटनीस डाक मतपत्र में आगे चल रही हैं।
-दिल्ली में कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के बाहर हवन किया।
-हमेशा की तरह राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रसिद्ध त्रिपुरसुंदरी के मंदिर पहुंचीं। नतीजे आने तक करेंगी हवन-पूजन।
-छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझान आने शुरू हो गए हैं। यहां बस्तर की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल आगे चल रहे हैं।
-राजस्थान की सरदारपुरा सीट से पूर्व मुख्‍यमंत्री कांग्रेस उम्मीदवार अशोक गहलोत आगे।
-मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में डाक मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस को बढ़त।
-राजस्थान की नाथद्वारा सीट से सीपी जोशी आगे चल रहे हैं।

-राजस्थान की झालरापाटन सीट पर मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं।

-राजस्थान की टोंक सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आगे।

-शुरुआती रुझानों में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त। राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त। -सबसे पहले डाकमत पत्रों की गणना होगी।
-मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में मतगणना शुरू।
-सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना।
-सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी। उसके बाद ईवीएम से गणना की जाएगी।
-राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे त्रिपुरसुंदरी मंदिर के दर्शन करने जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं