Breaking News

भारत अगले 3 वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य बना

संयुक्त राष्ट्र- भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ( यूएनएचआरसी ) के सदस्य के रूप में एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय  महासभा में भारत को एशिया प्रशांत श्रेणी में 188 वोट मिले संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा में अगले 3 साल के लिए मानवाधिकार परिषद के नए सदस्यों का चुनाव किया गया संयुक्त राष्ट्र में गुप्त मतदान के जरिए कुल 18 नए सदस्य चुने गए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर इस उपलब्धि की जानकारी दी उन्होंने ट्वीट किया कि भारत को यूएन में शानदार जीत मिली है इसके लिए भारत को बधाई चुने गए सभी उम्मीदवारों में भारत को सबसे ज्यादा मत मिले भारत का कार्यकाल 1 जनवरी 2019 से शुरू होगा भारत की सदस्यता 3 वर्ष की होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं