Breaking News

कमलनाथ की नई टीम घोषित, इन्हें मिली जगह..देखिये सूची

भोपाल| चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की नई टीम घोषित कर दी गई है| कमलनाथ के भोपाल आने के साथ ही इसकी अटकले लगाई जा रही थी| नई कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष, 25  महासचिव, 40 सचिव नियुक्त किये गए हैं| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सूची जारी कर दी है| इसके साथ ही आठ जिलों के अध्यक्ष की भी घोषणा की गई है|
    अप्रैल में सांसद कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। पीसीसी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही उन्होंने तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। कमलनाथ की पीसीसी में पहली पांच नियुक्तियां चंद्रप्रभाष शेखर को संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष, राजीव सिंह को महामंत्री प्रशासन, गोविंद गोयल को कोषाध्यक्ष, मानक अग्रवाल को मीडिया प्रभारी और पीसीसी अध्यक्ष का मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा के रूप में हुई थीं।इसके बाद कमलनाथ ने कार्यकारिणी में किसी पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की। नेताओं से चर्चा के बाद आखिरकार कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई|



कोई टिप्पणी नहीं