Breaking News

मध्य प्रदेश का 52वां जिला बनेगा निवाड़ी

भोपाल - मध्य प्रदेश के नक़्शे में जल्दी ही बड़ा फेरबदल होने वाला है| टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी तहसील को नया जिला बनाया जाने वाला है| यह प्रदेश का 52 वां जिला होगा| स्थानीय विधायकों और आमजनता की यह मांग थी, लम्बे समय से इस मांग को पूरी होने का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार बस ख़त्म होने को है, जल्दी ही इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी टीकमगढ़ जिले के दौरे के दौरान घोषणा कर चुके है कि निवाड़ी को नया जिला बनाया जाए। इसी के चलते चुनाव से पहले निवाड़ी को नया जिला बनाकर क्षेत्र के लोगों को तोहफा देने की सरकार कोशिश करेगी|
     सूत्रों के मुताबिक राजस्व विभाग ने निवाड़ी को 52 वां जिले के रूप में कानूनी मान्यता दिलाने के लिए राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित करने के लिए भेज दिया है| राज्य शासन ने इसकी ओपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। संभावना है कुछ ही दिनों में इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी हो जायेगी| चुनाव से पहले नया जिला अस्तित्व में आ जायेगा|टीकमगढ़ जिले में दस तहसील है इनमें से निवाड़ी, पृथ्वीपुर और मोहनगढ़ तहसीलों को अलग कर निवाड़ी नया जिला बनाया जाएगा। इसमें दो तहसीलें पृथ्वीपुर और निवाड़ी शामिल है। दोनों स्थानों पर भाजपा के विधायक है। पृथ्वीपुर में अनीता सुनील नायक और निवाड़ी में अनिल जैन विधायक है। यह उत्तरप्रदेश से सटा नया जिला है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने निवाड़ी को जिला बनाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद राजस्व विभाग के अवर सचिव ने 29 अगस्त 2016 को जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद से ही यह कवायद चल रही है। चुनाव से पहले यहाँ के लोगों की बड़ी मांग को पूरी कर सरकार साधने की कोशिश में है|
ऐसे बढ़ते गए प्रदेश में जिले
     इससे पहले प्रदेश का 51 वां जिला आगर मालवा बना था| 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अलग अलग हुए| तब जिलों की संख्या 45 तथा संभाग 9 थी| इसके बाद 2003 में तीन नए जिलों का गठन किया गया| बुरहानपुर, अनूपपुर, शहडोल को जिला बनाया गया| इसके बाद 2008 में तीन नए जिले बने अलीराजपुर, सिंगरौली और रतलाम| वर्तमान में मध्य प्रदेश में 10 संभाग एवं 51 जिले है, 10वॉ संभाग 2008 में शहडोल बनाया गया था|

कोई टिप्पणी नहीं