Breaking News

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे और नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल के पुत्र मोनू पटेल का निधन 32 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


नरसिंहपुर/गोटेगांव:-01 मई 2023 (आशीष दुबे)- केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे और नरसिंहपुर विधायक जालमसिंह पटेल के बेटे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल का निधन हो गया है। रविवार को मोनू पटेल ने 32 साल की उम्र में अपनी अंतिम साँसे ली। डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत की पुष्टि कर दी है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 1 बजे मोनू अपने कमरे में गए थे, जब शाम 6 बजे तक वह रूम से बाहर नहीं आए तो परिजनों को चिंता होने लगी, कमरे में जाकर देखा तो मोनू बेड पर उल्टे पड़े हुए थे। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है।
     मणि नागेंद्र पटेल की मृत्यु की खबर सुनते ही गोटेगाँव अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लग गई। बता दें की कुछ दिन पहले ही मोनू पटेल को दलित युवक पर सामूहिक हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।
     मोनू पटेल के बड़े पिताजी प्रहलाद सिंह पटेल वर्तमान समय में भारत सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री हैं। इस पद की जिम्मेदारी वह वर्ष 2021 से ही संभाल रहे हैं। वहीं गोटेगाँव क्षेत्र में हाल ही में मोनू पटेल की राजनीतिक सक्रियता बढ़ी थी, उन्हें कई सामाजिक कार्यों में शामिल होते हुए भी देखा गया था, युवाओ में मोनू पटेल अपनी एक अलग पहचान रखते थे, युवा उन्हें अपना आदर्श मानते थे, उनका एक 999 ग्रुप रहा जिसमे क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।
       उनके इस तरह अचानक जाने से उनके समर्थकों में शोक व्याप्त है, युवा नेता के यूँ अचानक जाने से एक युग का अंत हो गया, राजनीतिक जानकर मानते थे कि मोनू पटेल में राजनीति के वे सभी गुण थे जो एक कुशल राजनेता में होने चाहिए, उनके अचानक जाने से राजनीति के एक युग का अंत हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं