Breaking News

मध्यप्रदेश चुनाव - आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी

भोपाल - आगामी म.प्र विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी ने आज पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आप पार्टी ने पहली सूची में 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए । इनमें गोटेगांव से पूर्व आईपीएस और पार्टी के होशंगाबाद लोकसभा प्रभारी महेश प्रसाद चौधरी, बिजावर से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित भटनागर, अमर पाटन से पार्टी के रीवा जोन सचिव जितेंद्र चौरसिया,  सीहोर से राष्ट्रीय स्तर के धावक और पार्टी के जिला सचिव कृष्णा पाल सिंह बघेल, नीमच से पार्टी के मंदसौर लोकसभा प्रभारी नवीन अग्रवाल, सेवड़ा से पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता परिणीता राजे उर्फ बेटी राजा समेत 20 नाम शामिल हैं। आप पार्टी ने पहली सूची में पूर्व आईपीएस, गांधीवादी, किसान नेता, युवा और जमीनी कार्यकार्ताओं  तरजीह दी हैं। पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची 6 जुलाई को ग्वालियर में जारी की जाएगी। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 जुलाई को इंदौर आएंगे जहाँ वे  विशाल आम सभा को  करेंगे | 
              आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में व्यवस्था बदलने की जो शुरुआत की है, उसे मध्य प्रदेश में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने लूट और भ्रष्टाचार की जो व्यवस्था बनाई है, उसके कारण प्रदेश में हर ओर समस्याएं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान, बिजली, सड़क, पानी जैसे बुनियादी मुद्दों पर मध्य प्रदेश की स्थिति बेहद खराब है। आज आम आदमी इन दोनों ही पार्टियों से त्रस्त हो चुका है और व्यवस्था परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं