एफआईआर में बच्चे का नाम आने पर पिता पहुंचा पुलिस अधीक्षक की शरण में
पिता राजू व्यास ने अपने लिखित आवेदन में पुलिस अधीक्षक महोदय से विनम्र निवेदन किया है कि मैं प्रार्थी राजू व्यास पिता श्री गुरुदयाल व्यास निवासी हाउसिंग रोड नर्मदापुरम जिला नर्मदापुरम म.प्र. का स्थाई निवासी हूँ, महोदय जी कल दिनांक 15/06/2026 मेरे चाचा रामेश्वर व्यास ने भूमि के आपसी समझौते के लिये विरेन्द्र मिश्रा निवासी स्टेट बैंक कॉलोनी के द्वारा कॉल करके समझौते के लिये बुलाया गया उसी समय मेरे चाचा का लडका अरविन्द व्यास और उसकि पत्नि संगीता व्यास पहले से आके बैठे हुये थे थे और विरेन्द्र मिश्रा आपसी समझौते करने के लिसे इकडे हुये आपसी में बाते चल रही थी उसी समय मेरे चाचा का लडका और उनकि पत्नि बत्तमीजी करने लगे उसी समय में और मिश्रा जी अपने अपने जगह चले गये इसके बाद मेरे चाचा कि बहू संगीता व्यास ने अपने हाथो कि चुडिया फोडकर जगह जगह मार ली लहु लोहार हो गई मुझे फोन करके घर बुलाया में खेत में था और 112 पर फोन करेके बुला लिया और हम सब को थाने ले गये वहा झूठी FIR दर्ज कराई जिसमे मेरे बेटे छोटू ब्यास का झूठा नाम लिखवा दिया गया जो यहा पर मौजूद ही नहीं था वो तो नर्मदापुरम में है, अपने पेपर कि तैयारी कर रहा है, महोदय जी निष्पक्ष जांच कि जाये और मेरे बेटे का जो नाम FIR में दर्ज कराया है इसे हटवाने कि कृपा करें। महोदय जी मेरे साथ हुई घटना कि रिपोर्ट में थाना हाजिर होकर कर रहा हूँ।
अब देखना होगा कि एक अध्ययन रत विद्यार्थी के पिता द्वारा लगाई गई गुहार पर पुलिस अधीक्षक महोदय क्या कार्यवाही करते हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं