Breaking News

नर्मदापुरम जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी



नर्मदापुरम - (अजय सिंह राजपूत) - श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन म.प्र. के अध्यक्ष महंत श्री तेजेश्वरानंद महाराज द्वारा, संभाग अध्यक्ष मनमोहन राजपूत एवं जिला अध्यक्ष अजय सिंह राजपूत की अनुशंसा पर नर्मदापुरम जिले की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने नवगठित टीम को गौ सेवा, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी।

नवगठित जिला कार्यकारिणी में राजू व्यास को जिला उपाध्यक्ष, हेमंत गोस्वामी को जिला महामंत्री, सचिन सोनी को जिला मंत्री, विकास अग्रवाल को जिला संयोजक, सुनील साहू को जिला प्रवक्ता तथा देव अवस्थी को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं मनमोहन राजपूत संगठन के संभाग अध्यक्ष के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।


इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के कार्यों को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिला कार्यकारिणी के गठन से नर्मदापुरम जिले में संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा गौ सेवा के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा है, आइए हम सब मिलकर समाज एवं गौमाता की सेवा के इस पवित्र अभियान को आगे बढ़ाएं।

कोई टिप्पणी नहीं