भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित संस्कार साहू नगर उपाध्यक्ष व आशीष दुबे नगर मीडिया प्रभारी नियुक्त
नरसिहपुर:-12 दिसम्बर 2022 (आशीष दुबे)- भारतीय जनता युवा मोर्चा नरसिहपुर की कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें संस्कार साहू नगर उपाध्यक्ष, नीरज वैरागी नगर उपाध्यक्ष, उमंग गुप्ता नगर उपाध्यक्ष, हर्ष साहू नगर मंत्री ,अजय राजपूत नगर मंत्री, विवेक कश्यप नगर मंत्री, तथा आशीष कुमार दुबे मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
यह नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजी. अभिलाष मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियांक जैन की सहमति व भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव द्वारा नगर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इन सभी नियुक्तियों के होने पर सभी वर्ग के लोगों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
कोई टिप्पणी नहीं