Breaking News

लोधी समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भोपाल सिंह लोधी का हुआ भव्य स्वागत


रायसेन/उदयपुरा:-8 अप्रैल2022 (डालचंद लोधी)- मानस भवन भोपाल में अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल एवं समस्त समाज बंधुओं की उपस्थिति में उदयपुरा निवासी भोपाल सिंह लोधी को लोधी समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उपाध्यक्ष बनने पर रायसेन जिले की जनपद पंचायत उदयपुरा की ग्राम पंचायत बीझा में उनके निवास स्थान महालक्ष्मी होटल पर उनका सम्मान समारोह रखा गया।
इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए क्षेत्र के सामाजिक बंधु उनके निवास स्थान महालक्ष्मी होटल बीझा पहुंचे, और भोपाल सिंह का फूल माला और तिलक लगाकर स्वागत किया, और मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रघुवीर लोधी ब्लॉक अध्यक्ष उदयपुरा, माधव लोधी ब्लॉक महामंत्री, गुड्डू पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष लोधी समाज, ओमकार लोधी बीजेपी मंडल अध्यक्ष, छत्रपाल सिंह लोधी पूर्व सरपंच, जमुना प्रसाद लोधी वरिष्ठ समाज सेवक, मधुसूदन लोधी पूर्व सरपंच, हरदयाल सिंह लोधी, गोविंद सिंह लोधी, धनराज लोधी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं