Breaking News

धूमा थाना में नायक के पद पर पदस्थ श्रीराम पांडे हुए सेवानिवृत्त, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय में दी गई विदाई

होमगार्ड सैनिक के सेवानिवृत्त होने पर दी गयी विदाई

सिवनी/धूमा:-24 अक्टूबर 2021 (दिलीप यादव)- सिवनी जिले के धूमा थाना में नायक के पद पर पदस्थ रहे श्रीराम पांडे अपनी 60 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय सिवनी में उच्च अधिकारियों के द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें ससम्मान विदाई दी गई।

     इस दौरान धूमा थाना में पदस्थ रहे पूर्व थाना प्रभारी एवं वर्तमान डूंडा सिवनी थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया एवं वरिष्ठ आरक्षक मनोज मरावी के द्वारा भी वरिष्ठ श्रीराम पांडे जी से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें पद से स्वतंत्र होने पर विदाई दी गई।
       श्री राम पांडे का जन्म 20 अक्टूबर 1961 को ग्राम खमरिया तहसील लखनादौन जिला सिवनी के एक ब्राह्मण किसान के परिवार में हुआ था, जिन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव की ही पाठशाला में प्राप्त की तदुपरांत आगे की पढ़ाई हेतु आपने आदेगांव, लखनादौन तथा सिवनी के विद्यालयों में अध्ययन कर शिक्षा प्राप्त कर बी.ए. पास किया तदुपरांत 19 फरवरी 1983 में होमगार्ड विभाग में सैनिक के पद पर चयन हुआ, जिसमें आपने थाना लखनादौन, छपारा, बंडोल, सिवनी, बरघाट, केवलारी, घंसौर किंदरई तथा धूमा में 38 वर्ष 10 माह अपनी इमानदारी से देशभक्ति जन सेवा की, इसी दौरान 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत 19 अक्टूबर 2021 को नायक के पद से सेवानिवृत्त हुए।

कोई टिप्पणी नहीं