Breaking News

लगातार 54 बर्षों से हो रहा रामलीला का मंचन, स्थानीय कलाकार देते है प्रस्तुति


रायसेन/उदयपुरा:-14 अक्टूबर 2021 (डालचंद लोधी)- शारदेय नवरात्र में सम्पूर्ण देश में ही नहीं विश्व के विभिन्न देशों में माता आदि शक्ति की पूजा अर्चना बड़े भक्ति भाव से की जा रही है।
राय सेन जिले की देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्रामपंचायत टिमरावन में विगत 54 बर्षों से लगातार मां आदि शक्ति दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, साथ ही सांस्कृतिक राम लीला नाटक मंचन का आयोजन किया जा रहा है।
ग्रामीण बताते है कि यहां विगत 54 बर्षों से अनवरत शारदीय नवरात्र में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, तभी से नवरात्र में दुर्गा पंडाल में राम लीला का मंचन किया जा रहा है।
खास बात यह है कि इस पूरे आयोजन को स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है, जिसे देखने दूर दूर से लोग टीमरावन पहुँचते है।
नवरात्र में दुर्गा पंडालों में कहीं अखण्ड मानस पाठ का आयोजन किया जाता है, तो कहीं भागवत कथा से भक्तों को भगवान की महिमा से रूबरू कराया जा रहा है, तो कहीं रात्रि जागरण में देवी भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती है, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो रहा है।
टीमरावन में आयोजित राम लीला में भगवान राम के जन्म से लेकर लंका विजय तक कि पूरी कथा नाट्य रूप में दर्शायी जा रही है, कथा में बताया जा रहा है कि कैसे भगवान राम अपने आदर्शों पर चलकर लंका विजय कर वापस अयोध्या लौटे।
राम लीला के माध्यम से एक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि हमे भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
राम लीला में साकेत बुधौलिया ने राम का पात्र निभाया है तो दीपक द्विवेदी ने लक्ष्मण, दीपक द्विवेदी ने ही हनुमान, जितेंद्र खिरवार ने सुग्रीव, राहुल राजपूत ने अंगद, नीरज लोधी ने तारा, कीर्ति बुधौलिया ने बालि, सालक राम लोधी ने विभीषण का किरदार निभाया है।
राम लीला मंचन में संगीत की अहम भूमिका होती है जिसे व्यास नर्मदा प्रसाद भाटिया, आर्गन रज्जन पाल और साथी भली भांति निभा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं