Breaking News

देवरी सभागार कक्ष में भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद


रायसेन/देवरी:- 06 अगस्त 2021 (राजेश रघुवंशी)- विगत दिवस देवरी पंचायत सभाकक्ष में क्षेत्र के 73 गांव के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में मनोनीत पत्र वितरण किए गए।
सर्वप्रथम कोरोना से मृत हुए लोगों की स्मृति में मौन धरण किया गया।

दीनदयाल उपाध्याय नगर के भाजपा की रीढ़ हड्डी कहे जाने बाले स्वगीय स्वरुप सिंह रघुवंशी एवं शिवकुमार चौबे के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता ने किया कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए सभी वक्ताओं ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की, वक्ताओं ने कहा जिम्मेदार अधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते, बैठक में पूर्व विधायक रामकिशन पटेल ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो गरीब बेसहारा लोगों के साथ खड़ी है उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याण योजना के बारे में जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने मंडल के लगभग 30 लोगों को नियुक्ति पत्र भेंट किए, उन्होंने कहा सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से निवेदन है जिसको जो दायित्व सौंपा गया है उस पर खरे उतरे क्योंकि विपक्ष के लोग पार्टी के लोगों को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे सचेत रहने की आवश्यकता है, उन्होंने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की उपलब्धि के बारे में सभी को बताया, कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया, अंत में मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया, भाजपा के कई बरिष्ट जन बैठक में शामिल हुए, और भाजपा की नीतियों के बारे में बताया।
आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोग पार्टी के लिए तन मन धन से सहयोग करें, जिससे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना साकार हो सके।
बैठक में जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक के साथ जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, विनोद कुमार साहू, जोधा सिंह ठाकुर, परसोत्तम परोपकारी, मिथिलेश रघुवंशी, गोविंद सिंह धाकड़, पंडित रामनाथ जोशी, शिव कुमार दुबे, राधे लाल साहू, यशपाल राजपूत, रविंद्र रघुवंशी, सूर्य प्रताप राजपूत, पंकज चौरसिया, देवेंद्र रघु, ऋषभ जैन, नीरज श्रीवास्तव, दीपेंद्र राज गोरखपुर, अनिल रघुवंशी, कैलाश मेहरा, अनुज तिवारी, महेश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं