Breaking News

छोटे से छोटा कार्यकर्ता भाजपा में प्राप्त कर सकता है बड़े से बड़ा पद- डॉ.कैलाश जाटव


नरसिंहपुर:- 26 मार्च 2021 (आशीष दुबे)- अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से किया स्वागत।
नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा के पूर्व विधायक, डॉक्टर कैलाश जाटव को, भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
जिम्मेदारी सम्हालते ही डॉक्टर कैलाश जाटव संपूर्ण प्रदेश के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क एवं संवाद स्थापित करने दौरा कर रहे हैं।
इसी क्रम में उनका नरसिंहपुर आगमन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया।
स्थानीय तुलसी मानस भवन सदर मढ़िया में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम को अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश जाटव ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते पर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी मानी जाती है, भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का विशेष महत्व होता है।
उन्होंने कहा एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में मैंने पार्टी के लिए कार्य किया, आज आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से प्रदेश के दायित्व का निर्वहन कर रहा हूं, क्योंकि पार्टी का उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का है।
उन्होंने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है।
भाजपा सरकार द्वारा जनहित से जुड़ी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिन्हें जन जन तक पहुंचाने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा द्वारा मुझे ऐसे ही कार्यों को करने के लिए दायित्व सौंपा गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष, अभिलाष मिश्रा ने कहा, कि नरसिंहपुर जिले को मिली अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की इस जिम्मेदारी से आज जिला संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी, हमारे लिए बड़े गौरव का विषय है कि गोटेगांव के पूर्व विधायक आज प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, विश्वनाथ सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर हरगोविंद पटेल, भगवानदास राय, जिला कोषाध्यक्ष नीलकमल जैन, जिला मंत्री नवीन अग्रवाल, हरिप्रताप ममार, कार्यालय मंत्री कमल सिंह जाट, अजय प्रताप पटेल,
पूर्व जिला महामंत्री नीरज महाराज, मण्डल अध्यक्ष मनीष ठाकुर, रजत चौहान, बृजेष पटेल, रामनारायण सोनी, रामदास कौरव, बृजेन्द्र पटेल, अशोक भार्गव, नीलेश ककोड़िया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अवधेश पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीत नेमा, विक्रांत पटेल, अवधेश शर्मा, अजीत जैन, जिला अध्यक्ष लघु वनोपज मनीष राजपूत,
नंद किशोर ठाकुर, चौधरी विश्वनाथ सिंह पटेल, सुनील कोठारी, अमितेंद्र नारोलिया, रमाकांत चौबे, रमाकांत धाकड़, कमलेश कौरव, विशाल सिंह पटेल, शारदा साहू, राकेश चौरसिया, संदीप नेमा, सभी मंडलों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में नगर व जिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पूर्व डॉक्टर कैलाश जाटव भगवान नरसिंह मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजन अर्चन किया, तत्पष्चात राजीव वार्ड में महर्षि बाल्मीकि जी का पूजन उपरांत वार्ड वासियों से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के समापन पश्चात उनके द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रर्ताओ सहित पत्रकारो के साथ सहभोज किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं