Breaking News

गणतंत्र दिवस समारोह की रही धूम, नरसिंहपुर जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण


नरसिंहपुर/26 जनवरी2021-(आशीष दुबे)- नरसिंहपुर जिले में गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति पूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ग्रामों से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह जगह गणतंत्र दिवस की धूम रही, मुख्य समारोह नरसिंहपुर जिला मुख्यालय पर स्टेडियम ग्राउन्ड पर आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर वेद प्रकाश ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात उन्होंने समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े।

इस अवसर पर बैंड द्वारा राष्ट्रीय गीत की धुन प्रस्तुत की गई, तत्पश्चात मध्यप्रदेश गान हुआ।

परेड कमाण्डर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात, मुख्य अतिथि वेद प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर वेद प्रकाश ने मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए संदेश का वाचन किया।

मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के पश्चात परेड दलों द्वारा जयघोष किया एवं हर्ष फायर किया गया।

समारोह में विशेष सशस्त्र बल छटवीं बटालियन, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल व जिला होमगार्ड दल के 4 विभिन्न दलों के सदस्यों की संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि वेद प्रकाश ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद कलेक्टर ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 148 व्यक्तियों, संस्थाओं और शासकीय अधिकारी कर्मचारी को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर जिले भर से आये बिभिन्न दलों, संस्थाओं, सामाजिक संगठनों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं