भोपाल - पूर्व गृह मंत्री महेंद्र बौद्ध बसपा में हुए शामिल
भोपाल - ( सत्येंद्र पांडे)- पूर्वमंत्री महेन्द्र बौद्ध बसपा में शामिल
पूर्व गृह मंत्री एवं शिक्षा मंत्री म प्र शासन कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे महेन्द्र बौद्ध ने आज प्रदेश कार्यालय में बहुजन समाज पार्टी मे अपने समर्थकों के साथ शामिल हुऐ। उन्हे प्रदेश के राष्ट्रीय काॅडिनेटर राम जी गौतम एवं प्रदेश प्रभारी इंजीनियर पूरन सिंह अहिरवार ने बसपा की सदस्यता दिलाई।
बहुजन समाज पार्टी विदिशा जोन इंचार्ज इमरत तिलवार, कुंवर सिंह नागर, संजीव बौद्ध एवं जिला ईकाई रायसेन विदिशा, सीहोर, देवास ने महेन्द्र बौद्ध, विक्रम सिंह गेहलोत, श्रीमती दीपा देवेन्द्र लोधी का बहुजन समाज पार्टी मे शामिल होने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इंजीनियर पूरन अहिरवार ने कहा सभी के पार्टी मे आने से बहुजन समाज पार्टी में नई ताकत व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। सांची विधान सभा उप चुनाव में भी इसका परिणाम देखने को मिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं