Breaking News

दो लड़कियों की कुए में मिली लाश- हत्या या आत्महत्या, रहस्य बरकरार, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सिवनी/आदेगांव:- 24 अगस्त 2020 (दुर्गेश पान्डेय)- सिवनी जिले के आदेगांव थाना अंतर्गत कोडरा गांव में 10 अगस्त को एक कुएं में दो बहनों की लाश मिली थी, जिस पर लड़कियों के परिवार ने गांव के ही तीन लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मामला कोंडा गांव का है, जहां 10 अगस्त को दो बहनों की लाश कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी,
उक्त मामले में आदेगांव पुलिस ने धारा 305, 306, 34 के अंतर्गत मामला पंजीबद्घ कर लिया था, किंतु परिवार के सदस्यों का कहना है, कि गांव के तीन युवकों द्वारा दोनों लड़कियों को कुएं में फेंका गया है, जिससे उनकी मौत हुई।
लड़कियों की दादी के कथन अनुसार लड़कियां खेत में काम करने गई थी, जब शाम को 4 बजे के लगभग वह उन्हें देखने के लिए खेत पहुंची तो उन्होंने देखा कि तीन लड़के काशीराम, बबलू और गोविंद दोनों लड़कियों को घसीट कर मक्के के खेत में ले जा रहे थे।
यह सब देखकर लड़कियों की दादी बेहोश हो गई, किंतु जब थोड़ी देर बाद उन्हें होश आया तो उन्होंने देखा कि यह तीनों आरोपी दोनों लड़कियों के हाथ बांधकर कुए में फेंक रहे हैं।
जब यह बचाने को आगे बढ़ी तो एक आरोपी लाठी लेकर लड़कियों की दादी के पीछे दौड़े, दादी आनन फानन में घर पहुंची, और लड़कियों की मां को घटना की जानकारी दी, लड़कियों की माँ ने तत्काल लड़कियों के पिता को सूचना दी, जो कि दूसरे खेत मे काम कर रहे थे।
लड़कियों के पिता ने आदेगांव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की प्रत्यक्ष गवाह होने के बावजूद भी 302 का मामला ना बनाकर आदेगांव पुलिस द्वारा धारा 305 और 306 के तहत मामला दर्ज किया गया।
अपने कलेजे के टुकड़ों को खो देने के बाद परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना के दिन ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जैसे ही हत्या के साक्ष्य मिलते हैं, मामला दर्ज कर लिया जाएगा, पुलिस अभी तक के साक्ष्य के अनुसार इस पूरे मामले को आत्महत्या मान कर चल रही है।
वहीं लड़कियों के पिता का कहना है कि काशीराम के द्वारा उनकी पुत्री से विवाह के लिए दबाव बनाया जा रहा था, किंतु लड़कियां नाबालिक होने के कारण वह अभी शादी नहीं करना चाहता था, जिसके चलते आरोपियों ने लड़कियों की हत्या कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं