Breaking News

होशंगाबाद-प्रहलाद मोदी बने प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के अध्यक्ष


होशंगाबाद - (अजयसिंह राजपूत) - प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान मैं प्रधानमंत्री मोदी के भाई, प्रहलाद मोदी को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय रघुवंशी प्रस्तावक बनें । प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया की प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को प्रचार प्रसार के माध्यम से अंतिम पंक्ति तक पोहचाना है, और पीएम मोदी के सपने को पूरा करना है।
प्रहलाद मोदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष संजय रघुवंशी जी, प्रदेश महामंत्री रामबृजेश तिवारी जी, महामंत्री विनोद त्यागी जी, प्रदेश सचिव गम्भीर सिंह राजपूत बधाई शुभकामनाए दी।
होशंगाबाद संभाग से सभी पदाधिकारियों ने बधाई शुभकामनाए दी है । 

प्रदेश सचिव गंभीर सिंह राजपूत ने न्यूज़ एक्सप्रेस 18 को बताया कि प्रहलाद मोदी के कमान संभालने से इस अभियान को और ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। 
शुभकामनाएं देने बालों में संभाग प्रभारी सुरेश पटेल, संभाग अध्यक्ष देवीसिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष अंकित सैनी जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह कीर अन्य सभी कार्यकत्र्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रदेश सचिव गम्भीर सिंह राजपूत ने संगठन के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया और बधाई शुभकामनाए प्रेषित की ।

कोई टिप्पणी नहीं