Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण

नरसिंहपुर/ 09 जुलाई 2020 (आशीष दुबे)- नरसिंहपुर के स्वामी विवेकानंद शासकीय कॉलेज में छात्र छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72वां स्थापना दिवस बड़े सादगी पूर्ण तरीके से मनाया।
छात्र छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया, एवं कॉलेज प्रांगण में बृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नरसिंहपुर कलेक्टर वेद प्रकाश को छात्रों ने स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट किया।
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत कौरव, मनीषा जाटव, मेघा गोस्वामी, एनपी आशीष कुमार दुबे।
राहुल चौधरी, हिमांशु मेहरा, राहुल झरिया, सचिन रैकवार, अभिषेक पटेल, अनुज चौरसिया, राज विश्वकर्मा, सौरभ रैकवार, यशवंत, अमन कश्यप, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं