Breaking News

होशंगाबाद - स्व सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही है पीपीई किट

होशंगाबाद/06,मई, 2020/-(अजयसिंह राजपूत)- कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की महिलाएं सशक्त एवं सराहनीय भूमिका निभा रही है। कलेक्टर धनंजय सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की महिलाएं पीपीई किट, फेस मास्क एवं सेनेटाईजर बना रही है।

                         समूह की महिलाओं ने कोरोना वायरस से संदिग्ध मरीजो के सैम्पल लेंने एवं उपचार कार्य में उपयोगी 350 पीपीई किट तैयार किए है। पीपीई किट को समूह की महिलाओं द्वारा चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को उपलब्ध कराया जा रहा है। 

                       

                  समूह की महिलाओं द्वारा 1 लाख 73 हजार 679 फेस मास्क एवं 1482 लीटर सेनेटाईजर तैयार किए गए है। जिसका ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायको के माध्यम से ग्रामीणों को वितरण किया जा रहा है। साथ ही आजीविका मिशन द्वारा बैंक सखी तैयार की गई है जिनके माध्यम से वृद्धजनो, दिव्यांगजनो को घर-घर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं