Breaking News

नई दिल्ली - आगे की रणनीति को लेकर आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी



नई दिल्ली - न्यूज़ एक्सप्रेस १८ - कोरोना के खिलाफ जंग की आगे की क्या रणनीति हो इस पर फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात होगी. शाम तीन बजे शुरू होने वाली इस मैराथन बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों की राय ली जाएगी. बैठक का दो सेशन होगा. सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से बात करेंगे.

                              जानकारी के अनुसार इसके बाद कोरोना और लॉकडाउन पर पीएम नरेंद्र मोदी की बात अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, त्रिपुरा, ओडिशा, केरल, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुदुचेरी, सिक्किम, बिहार और हिमाचल प्रदेश के सीएम से होगी.

                             जानकारी के मुताबिक इसके बाद में पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करेंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं