Breaking News

कोरोना संकट में सामाजिक संगठन असहाय मजबूर लोगों की मदद को आ रहे आगे

नरसिंहपुर/ 09 अप्रैल 2020 (आशीष दुबे)- कोरोना से लड़ाई में कई सामाजिक संगठन लॉक डाउन के दौरान मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने आगे आ रहे हैं।
नरसिंहपुर में माँ शांति कृपा जन सेवा समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर द्वारा 140000 रुपये एवं माँ शांति कृपा ऑटो चालक संघ द्वारा 50000 रुपये की राशि असहाय एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए दी है।
मजबूर असहाय लोग इस आपदा की घड़ी में भूखे न रहे, इस उद्देश्य से सहयोग राशि से 400 परिवारों को राशन सामग्री वितरण की गई।
जिसमें 200 परिवार ऑटो चालक संघ के, एवं 200 परिवार शांति नगर रोसरा के हैं।
ऑटो चालक संघ के सदस्यों को 10 किलो आटा, 5 किलो चाबल, 1किलो तेल, 1 किलो दाल, 1 किलो शक्कर, 1 किलो नमक, 250 ग्राम चाय पत्ती प्रदान की गई।
वहीं ग्राम पंचायत के लोगो की लिए 5 किलो आटा, 3 किलो चावल, 1 किलो दाल, आधा किलो तेल, आधा किलो शक्कर, 200 ग्राम चाय पत्ती, 1 किलो नमक की सामग्री सहायता के रूप में दी गई।
सामग्री वितरण के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर, श्री मति गीता नबाब ठाकुर जिला पंचायत सदस्य, प्रताप गौहर पूर्व जनपद सदस्य, राग्गू ठाकुर पूर्व जनपद सदस्य, दीपक ठाकुर जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, एंव मंगलेश ठाकुर, श्याम ठाकुर, रिक्की ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं