Breaking News

होशंगाबाद - कोरोना कर्मवीरों को नन्ही बच्ची ने कहा "दिल से थैंक्यू"




होशंगाबाद- (शेख जावेद) -  सम्पूर्ण विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है. सरकारें अपने स्तर पर काम कर रहीं है. कई सामाजिक संगठन भी लोगों की मदद हेतु अपने स्तर पर लगे हुए हैं.

                                         कोरोंना महामारी के खिलाफ इस युद्ध में कोरोना योद्धा जिसमे डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मचारी जिस तरह से अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है.

                                        तस्वीर में कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे शहर के स्वच्छता दूतों को "दिल से धन्यवाद" देती नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली 3 साल की तनिष्का परदेशी भी शायद यही कह रही है कि आप हमारे लिए बहुत ख़ास हैं इसलिए आपका दिल से धन्यवाद्. 

कोई टिप्पणी नहीं