Breaking News

भोपाल - जीवन शक्ति योजना के तहत महिलाएं बनायेंगी घर बैठे मास्क, मोबाइल पर मिलेगा आर्डर

भोपाल - (अजयसिंह राजपूत) - खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को मास्क बनाने की मंजूरी दे दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को जीवन शक्ति योजना लांच की है । इस योजना के तहत जो महिलाएं मास्क बनाएंगी और उन्हें सरकारी व्यवस्था के अनुसार तय जगह पर जमा करेंगी तो उन्हें हर मास्क के लिए 11 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

                      कोरोना महामारी से लड़ाई में महिलाओं को घर में मास्क बनाने के लिए और उन्हें राज्य के लोगों को मुहैया कराने किए शिवराज सरकार यह योजना लेकर आई है। शिवराज सिंह ने कहा कि मास्क बनाने से न केवल महिलाओं को फायदा होगा बल्कि वो एक पुण्य कार्य में भागीदारी करेंगी।

                     जानकारी के अनुसार इस योजना में पहले शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मौका मिलेगा। शहरी क्षेत्रों की महिलाएं 0755-2700800 पर फोन कर अपना पंजीयन करा सकती हैं। इसके बाद उन्हें मोबाइल पर ही सूती कपड़े के मास्क बनाने का ऑर्डर दिया जाएगा।

                  इस योजना के तहत जानकारी के मुताबिक एक महिला को एक बार में कम से कम 200 मास्क बनाने का ऑर्डर मिलेगा। तैयार किए गए मास्क उन्हें नगरीय निकाय में नोडल अधिकारी के पास जमा कराने होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं