Breaking News

इंदौर - कोरोना योद्धा कर्तव्य निष्ठ पूर्व थाना प्रभारी देवेन्द्र चंद्रवंशी का निधन

इन्दौर - समाचार संकलन - शेख जावेद - इंदौर से एक दुखद खबर आ रही है कि पूर्व थाना प्रभारी, निरीक्षक  देवेन्द्र चंद्रवंशी का निधन हो गया है.

                           जानकारी के अनुसार देवेन्द्र चंद्रवंशी का इलाज इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में चल रहा था. हाल ही में उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी. परन्तु अचानक रात में उनकी तबियत बिगड़ी और एक कोरोना योद्धा कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गया. बतादें कि देवेन्द्र चंद्रवंशी होशंगाबाद देहात थाने में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

                           मध्यप्रदेश के मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवेन्द्र चंद्रवंशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है उन्होंने लिखा कि इंदौर की हमारी पुलिस टीम के कर्तव्यनिष्ठ सदस्य ने कोरोना की जंग में अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं. मैं उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ.

                                                जानकारी के अनुसार शोकाकुल परिवार को सुरक्षा कवच के रूप में ५० लाख की राशि एवं उनकी पत्नी को उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी जा रही है.

                                   

                          

कोई टिप्पणी नहीं