Breaking News

होशंगाबाद - आयुष चिकित्सको द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु किया गया दवाईयो का वितरण

होशंगाबाद/14, अप्रैल, 2020/ (अजयसिंह राजपूत ) -  कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु हर स्तर पर कार्य किये जा रहे है। इसी क्रम में आयुष विभाग द्वारा अभी तक जिले में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु कुल 1 लाख 15 हजार 842 लोगो को दवाईयो का वितरण किया जा चुका है।

                   जिला आयुष अधिकारी गिरीराज व्यास के मार्गदर्शन में व नोडल अधिकारी डॉ.ललिता उईके सहित सभी आयुष चिकित्सकों द्वारा वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव हेतु आमजनो तक रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।

                           नोडल अधिकरी डॉ.ललिता उईके द्वारा बताया गया है कि जन सामान्य की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए त्रिकटु काढ़ा, संशमनी बटी, अणुतेल एवं होम्योपैथी आरसैनिक एलबम 30 व यूनानी दवाईयो का वितरण किया जा रहा है।

                         

   
                           18 मार्च से अब तक 1 लाख 15 हजार 842 व्यक्तियों को दबाईयो का वितरण किया गया है। आयुष चिकित्सको द्वारा कोरोना संभावित व्यक्तियों की नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में संक्रमित व्यक्तियों हेतु कोरोनटाईन की व्यवस्था की गई है। आयुष चिकित्सकों द्वारा लगातार कोरोना संबंधी स्क्रीनिंग की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं