Breaking News

होशंगाबाद- गौ सेवक संघ ने बांटे मॉस्क 5000 मास्क वितरित करने का लक्ष्य

होशंगाबाद/21 अप्रैल 2020- सम्पूर्ण देश कोरोना महामारी के खिलाफ एक युद्ध लड़ रहा है, सरकार के साथ समस्त देशवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी कमर कसी हुई है, इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश गौ सेवक संघ भी निरंतर गौ सेवा और जनसेवा के कार्यों में लगा हुआ है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए गौ सेवक संघ ने ५००० मास्क वितरित करने का लक्ष्य रखा है।
इसी के चलते सरकार के साथ काम कर रहे कोरोना योद्धाओं को गौ सेवक संघ द्वारा मास्क का वितरण किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश गौ सेवक संघ के अध्यक्ष गंभीर सिंह राजपूत ने बताया कि गौ सेवक संघ के सदस्य इस महामारी के दौरान गौ माता की सेवा में लगे हुए हैं, और गाँव गाँव जाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन सभी को मास्क का वितरण किया गया है।
गौसेवक संघ द्वारा ग्राम पंचायत सैल में गेंहू खरीदी केंद्र पर काम कर रहे हम्मालों और वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों को मास्क एवं सेनीटायजर का वितरण किया गया।
वहां उपस्थित लगभग 70 लोगों को मास्क का वितरण किया गया, इस अवसर पर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद साध, पटवारी राम मोहन गौर, सह सचिव प्रेमलता राजपूत और गेहूं खरीदी केंद्र प्रभारी सुनील गौर उपस्थित थे।
इस अवसर पर लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने और कोरोंना महामारी से कैसे बचा जा सकता है, इस सम्बन्ध में जागरूक भी किया गया, //गंभीर सिंह राजपूत//

कोई टिप्पणी नहीं