Breaking News

जबलपुर - कड़ी नाकाबंदी के बीच अवैध तरीके से दवा सप्लाई करते 2 गिरफ्तार

जबलपुर -  शहर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने धारा 144 फौजदारी लागू की है। जिले में चारों तरफ से विभिन्न स्थानों में नाकेबंदी की गयी है.  इस बीच  वही कुछ लोग ऐसे है जो कि इस कड़ी नाकाबंदी के दौरान अवैध माल की सप्लाई कर रहे हैं।

              मंगलवार शाम  चैकिंग के दौरान गोहलपुर थाना पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट पर शहर से बाहर जाने वाली एक कार को जप्त कर ओनरेक्स दवा की 1400 बोतल बरामद की है।

                      जानकारी के मुताबिक एक कार सफेद रंग की MP19 CA 3742 जिसमे दो लोग बैठे हुए थे, जो  शहर से बाहर जाने की फिराक में थी, उसे रोका गया तो उसमे 12 कार्टून मिले जिसमें कोडीन फास्फेट अर्थात ONEREX दवा 1400 बोतल मिली। प्रत्येक बोतल की कीमत 120 रु अर्थात कुल दवा की क़ीमत 1,70,000 करीब है।

                      आरोपी कार चालक अतुल द्विवेदी निवासी चुरहट रीवा और उसका साथी कृष्ण लाल मिश्रा निवासी सिमरिया सतना थे। दोनो ही व्यक्तियों के पास किसी तरह का अनुमति पास भी नही था।

                     पुलिस ने दोनों युवकों को धारा 328 ,188 भारतीय दंड विधान एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट 1949 की धारा 5/13 में कार्रवाई की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि जबलपुर दवा बाजार से ये दवा खरीदी गई है। दवा किससे खरीदी गयी है पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।

                    बताया जा रहा है कि आरोपी दवा को सतना और रीवा ले जा रहे थे । यह दवा खांसी की दवा के रूप में काम आती है परंतु नशा करने वाले लोग इसे अधिक मात्रा में एक या दो बोतल पीकर नशे के रूप में उपयोग करते हैं। आरोपी जबलपुर दवा बाजार में किस व्यक्ति के यहां से दवा खरीदी है और यह दवा लेकर सतना किसके घर जिसके पास जा रहे थे ये भी पुलिस जाँच का विषय है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का  न्यायालय से 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं