Breaking News

नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर-04 मार्च 2020- जनभागीदारी समिति की सामान्य परिषद की बैठक बुधवार को कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में एजेंडानुसार चर्चा की गई। इसमें पूर्व छात्र, अभिभावक, प्राचार्य/ सचिव जनभागीदारी समिति शास. पॉलीटेक्निक महाविद्यालय नरसिंहपुर श्री बीएम बघेल, सीएमओ श्री किशन सिंह ठाकुर सहित जन भागीदारी समिति सदस्य मौजूद थे।
         बैठक में संस्था की विगत वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कलेक्टर श्री सक्सेना ने ऑडिट रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर अवगत कराने के लिए कहा। प्राचार्य श्री बघेल द्वारा बताया गया कि व्याख्याता श्री राहुल कुमार गिरदोनिया की नियमितीकरण की अनुशंसा छानबीन समिति द्वारा प्राप्त हुई है। इस पर जनभागीदारी समिति द्वारा अनुमोदन किया गया। संस्था में शिक्षण व्यवस्था बनाये रखने हेतु टाइपिंग प्रशिक्षण/ स्टेनोग्राफी हेतु प्रशिक्षक को मानदेय बढ़ने की स्वीकृति भी समिति द्वारा प्रदान की गई। संस्था में कार्यरत डॉ. अतिमा सिंह व्याख्याता अंग्रजी कोर्स वर्क पूर्ण करने हेतु चाहे गये 6 माह के अध्ययन अवकाश की कार्योत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गई। संस्था में स्थापित की गई फाई लीज लाईन सर्किट के बकाया देयकों के भुगतान की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
         बैठक में बताया गया कि प्रयोगशाला/ लेखा शाखा, कार्यालय में टाईल्स, पुट्टी, पुताई, कॉडीडोर की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य भी किया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा किये गये कार्य की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

कोई टिप्पणी नहीं