Breaking News

वॉशिंगटन - अमेरिका में कोरोना की दस्तक, कोरोना से एक मौत की खबर

वॉशिंगटन - जानकारी के अनुसार अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में कोरोना वायरस से पहली मौत की खबर है. इसी खबर के साथ अमेरिका में कोरोना वायरस से मौत की पहली घटना दर्ज हो गई.
             
               मौत की खबर सामने आते ही अमेरिकी प्रशासन ने ईरान से आवाजाही पर पाबंदी लगा दी. प्रशासन ने दक्षिण कोरिया और इटली के कुछ इलाकों में न जाने की चेतावनी जारी की है .

                               इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) के ऐसे दूसरे मामले का पता चला, जिसमें इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के फैलने का कारण स्पष्ट नहीं है. अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 60 तक पहुंच गए हैं. यह जानकारी उत्तरी कैलिफोर्निया के सांता क्लारा काउंटी जन स्वास्थ्य विभाग ने दी है.

                              अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले काफी कम माने जा रहे हैं. दुनिया भर में इस वायरस से बीमार हुए लोगों की संख्या शुक्रवार को 83,000 के आसपास हो गई. चीन में अब तक 2,800 से अधिक लोग मारे गए हैं. इस बीमारी के लक्षणों में खांसी और बुखार शामिल है. मामला गंभीर होने पर निमोनिया के भी लक्षण देखे जा सकते हैं.

                              उधर, कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है और दक्षिण कोरिया व इटली के कुछ इलाकों में न जाने की सलाह दी है. वॉशिंगटन में पहली मौत सामने आने के बाद प्रशासन ने इसका ऐलान किया. ट्रंप ने कहा, आगे भी कुछ मामले सामने आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति इस संक्रमण से जल्द पार पा लेगा. उन्होंने अपील में कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. अब तक 15 लोगों को इस वायरस के संक्रमण से बचाया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं