Breaking News

नरसिहपुर मंहगाई पर लगाम नही लगाई तो जनता सरकार के खिलाफ हो जाएगी, राजीव गांधी युवा मोर्चा

नरसिंहपुर/ 02 फरवरी 2020 (आशीष दुबे)- राजीव गांधी युवा मोर्चा नरसिंहपुर के नेतृत्व में 2 फरवरी रविवार को सुभाष पार्क पचौरी चौक पर एकत्रित होकर बढ़ती महंगाई एवं जरूरी चीजों के बढते दाम को लेकर प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा ने केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में ‘‘महंगाई डायन खाये जात है’’ का प्रचार करके सत्ता हासिल की, उनके राज में यही ‘‘महंगाई डायन’’ फिर से आम जनता की गर्दन दबोच रही है।
     मोर्चा ने आगाह किया कि अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो लोग सरकार के खिलाफ हो जाएंगे। और भाजपा  नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
      मोर्चा का कहना था कि केंद्र सरकार नागरिकता संसोधन कानून जैसा विधेयक लाने में व्यस्त थी, जबकि पेट्रोल डीजल व गैस और सब्जियों, जैसे अन्य खाद्य सामग्रियों के बढ़ते दाम और नौकरियों की कमी मुद्दों पर वह चुप रही।
देश में आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। खासतौर से खुदरा क्षेत्र में अगर केंद्र बढ़ती महंगाई  रोकने में नाकाम रहती है तो उसे आगाह रहना चाहिए कि लोग सरकार के खिलाफ हो जाएंगे।
     राजीव गांधी युवा महिला मोर्चा ने देश की महंगाई वृद्धि दर के ‘‘लगातार बढ़ने’ के लिए केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव जीतने के बावजूद अर्थव्यवस्था के चरमराने और खुदरा महंगाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
     जिला राजीव गांधी  युवा महिला मोर्चा नेतृत्व ने कहा कि ‘अच्छे दिन’ जब आएंगे तब आएंगे लेकिन इस महंगाई को देखते हुए आम जनता के जीवन में कम से कम पहले जो ‘ठीक दिन’ थे, वही ले आओ। उसने सीएए और राष्ट्रीय नागरिक रजि. (एनआरसी) जैसे फैसलों को लेकर केंद्र की आलोचना की।
महिला मोर्चा ने कहा कि सीएए और एनआरसी से देश में नौकरियां पैदा नहीं होने जा रही। यह नयी नौकरियां पैदा करने की योजनाएं नहीं हैं । जबकि जो कुछ लोग अभी काम कर रहे हैं। उन्हें भरोसा नहीं है कि उनकी नौकरी कब तक रहेगी यही तंज कसते हुए कहा,‘‘जो लोग ऐसे मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें ‘भक्त’ लोग ‘देश विरोधी’ ठहराने के लिए तैयार रहते हैं, वहीं केंद्र ने इन मुद्दों पर मौन धारण किया हुआ है।
     महिलाओं ने कहा कि आज संविधान की इबारतों को दरकिनार कर लोगों को बांटा जा रहा है। एकता का राज चलेगा, हिंदु-मुस्लिम साथ चलेगा  के नारे के साथ सुभाष पार्क के सामने बड़ी संख्या में उपस्थित मुस्लिम समाज की महिलाओं ने सीएए व एनआरसी के खिलाफ धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया।
शाम करीब 5 बजे धरना स्थल पर आये अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर व एसडीएम महेश बमनहा को प्रधानमंत्री  के नाम  ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें एनआरसी व सीएए कानून पर रोक लगाये जाने के साथ अन्य मांगें की गयीं।

कोई टिप्पणी नहीं