Breaking News

होशंगाबाद - आपेक्षित दायित्वों का समर्पण भाव से निर्वहन करें – कलेक्टर

होशंगाबाद/19,फरवरी, 2020/- (अजयसिंह राजपूत)- अधिकारीगण आपेक्षित दायित्वों का समर्पण भाव से निर्वहन करें और मैदानी अमले की सघन समीक्षा करें यह निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह ने आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य एवं महिला एव बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश कौशल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित डेहरिया सहित स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
      
                कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ अंचलो तक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं महिल बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने मैदानी अमले की सघन समीक्षा निरन्तर करे एवं शासकीय कार्य दिवसो के समय अतिरिक्त भी कार्य कर विभागीय लक्ष्यो को शतप्रतिशत प्राप्त करे। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आपेक्षित दायित्वों का समर्पण भाव से निर्वहन करना जरूरी है।
      
               कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि विभागीय लक्ष्य न्यून प्रगति होने पर संबंधितो के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर, विभागीय लक्ष्यो की पूर्ति करना सुनिश्चित करें। 

             

               कलेक्टर ने अति कुपोषित बच्चों की सघन जाँच कर उन्हें पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराने एवं उनका संपूर्ण उपचार कर नियमित जाँच करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध उपचार यंत्रो की सूक्ष्म समीक्षा की एवं उनका सर्वोत्तम उपयोग मरीजो के लिए करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला चिकित्सालय के निर्माणाधीन कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने एवं निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

              कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सीएम हैल्प लाईन पर लंबित शिकायतो की समीक्षा की एवं उन्होंने शिकायतकर्ताओं से बात करके शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले के सभी चिकित्सालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं एवं उनके साथ आत्मीय व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर समाज के प्रति अपना योगदान दें।  

कोई टिप्पणी नहीं