Breaking News

सिवनी- ठंड से ठिठुरते गरीबों को विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बांटे कंबल

सिवनी 05 जनवरी2020 (नरेश यादव)- मध्यप्रदेश ही नही पूरे देश मे शीत लहर का प्रकोप जारी है। सिवनी जिला भी इससे अछूता नहीं है, पूरा जिला इस समय शीत लहर की चपेट में है।
तेज़ ठंड के चलते बस स्टैंडों में वाहन के इंतज़ार करते यात्रीयों, ठेले में दुकान लगाने वालों सहित, फुटपाथ में रात बिताने वाले गरीब जरूरत मन्दों का इस तेज़ ठंड में जीना मुहाल हो गया है।
ऐसे में जब सिवनी के भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन को उनके कार्यकर्ताओं ने सूचना दी कि इस तेज़ ठंड में लोगों के पास रात बिताने परयाप्त गर्म कपड़े नहीं है तो विधायक तत्काल अपने निजी वाहन में जरुरत मन्दों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल ओढ़ाने निकल पड़े।
सिवनी विधायक ने सिवनी के बस स्टैंड समेत कई इलाकों में गरीब जरुरत मन्दों को तेज़ सर्द रात में कम्बल का सम्बल दिया।
विधायक के हाथों ठंड में कम्बल पाकर जरूरत मन्दों के चहरे में धन्यवाद के भाव स्प्ष्ट देखे गए।
ज्ञात हो कि विधायक मुनमुन राय द्वारा समय समय पर पहले भी गरीबों को ठंड से निपटने गर्म कपड़े, कम्बल बांटे गए है।
उन्होंने बताया कि ऐसे वितरण कार्यक्रम में अक्सर कई असल जरूरत मंद रह जाते है। इसलिए उन्होंने मौके पर जाकर लोगों को ठंड में कम्बल का संबल दिया। विधायक ने लोगों को अलाव के पास रहकर ठंड से बचने की सलाह भी दी।

कोई टिप्पणी नहीं