Breaking News

होशंगाबाद - तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरूआत


होशंगाबाद/19,जनवरी,2020/-
(अजय सिंह राजपूत) - जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार 19 जनवरी को शुभारंभ हुआ। जिला चिकित्सालय में कपिल फौजदार, राजेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश कौशल, सिविल सर्जन डॉ.रवीन्द्र गंगराडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों ने शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलिया दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पल्स पालियो अभियान  21 जनवरी तक संचालित किया जायेगा।
जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत शून्य से 5 वर्ष तक के कुल 151058 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। शहरी क्षेत्र होशंगाबाद का लक्ष्य 17681, इटारसी में 17864, पचमढ़ी में 1038, बनखेड़ी में 15635, पिपरिया में 21547, सोहागपुर में 19091, बाबई में 14923, सुखतवा में 11420, डोलरिया में 10855, सिवनीमालवा में 21004 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पालियो कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जिले में कुल 1464 बूथ, 37 ट्रांजिट टीम एवं 18 मोबाईल टीम बनाई गई है। पोलियो बूथ स्वास्थ्य संस्थाओं, आँगनबाड़ी केन्द्रो, रेल्वे एवं बस स्टेंड आदि क्षेत्रो में बनाये गये हैं। बूथ पर 3038 कर्मचारी, 181 सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई है।
     अभियान अंतर्गत पोलियो बूथ आज प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हुए अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन अर्थात 20 एवं 21 जनवरी को घर-घर जाकर टीमे छुट गये बच्चो को दवा पिलाने का कार्य करेगी। इसके अलावा मोबाईल टीम द्वारा दूरस्थ क्षेत्र जैसे ईट भट्टे, निर्माण स्थल, घुमन्तु आबादी, केशर, स्लम एरिया को कवर करेगी तथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टेंड पर ट्रांजिट टीम इस दौरान कार्य करेगी।
     
     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश कौशल ने  विगत वर्षो में पल्स पोलियो अभियान के लिए जो सहयोग प्राप्त हुआ था वैसा ही सहयोग इस बार भी अभियान को सफल बनाने के लिए देने की अपील की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओ, आईएमए आईपीए से अपील की है कि वे  शून्य से 5 वर्ष के बच्चो को दवा पिलाने के लिए प्रेरित करे।

कोई टिप्पणी नहीं