Breaking News

6 लाख की डकैती का आरोपी निकला मौसेरा भाई, सात आरोपियों ने मिल कर दिया घटना को अंजाम

रायसेन 06 जनवरी2020 (सुरेश तिवारी)- विगत माह 25 दिसम्बर को राय सेन जिले के बिनेका में हुई डकैती में मौसी का लड़का ही निकला मुख्य आरोपी। मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बिनेका निवासी अनिकेत के घर 6 लाख की डकैती हुई थी। जिसमे अनिकेत की मौसी का लड़का ही डकैती का मास्टर माइंड निकला।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी सोनू बंजारा ने पुलिस की पूछताछ में बताया की उसने अपने 6 साथियों के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
डकैती के पीछे मुख्य कारण आपस मे दोनों परिवार के बीच कई दिनों से चल रहा मनमुटाव बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं खुलासा किया, कि डकैती लगभग 6 लाख की थी। जिसमें सोने चांदी के जेवरात 90 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
बताया जा रहा है की आरोपी ने बदला लेने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया था। जिसमें कुल 7 लोग शामिल थे इनमें से पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि दो आरोपी फरार है पुलिस फरार दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं