Breaking News

करकबेल-जय किसान फसल ऋण माफी योजना कार्यक्रम सम्पन्न, 1907 किसानों के 14 करोड़ से अधिक का कर्ज माफ

करकबेल-24 जनवरी 2020 (आशीष दुबे)-  मध्यप्रदेश की जनकल्याणकारी सरकार कृषकों के हित में निरंतर काम कर रही है। सरकार यह जानती है कि किसान कर्जे के बोझ से दबा होने के कारण अत्यधिक परेशान रहता है। उसकी यह परेशानी दूर करने के लिए ही मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी योजना की शुरूआत की गई।
     उक्त विचार विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने शुक्रवार को गोटेगांव के करकबेल में आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी योजना के द्वितीय चरण अंतर्गत व्यक्त किये। कार्यक्रम नर्मदा प्रसाद प्रजापति के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गोटेगांव तहसील के 1907 कृषकों को 14.32 करोड़ रूपये के सम्मान पत्र/ ताम्रपत्र तथा फसल ऋण माफी पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गन्ना फसल के द्वारा किसान की किस प्रकार आय में वृद्धि की जा सके और उसे लाभांवित किया जा सके। इस पर भी सरकार विचार कर रही है। मध्यप्रदेश के गन्ना उत्पादन क्षेत्र में नरसिंहपुर जिले का 63 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने बताया कि करकबेल मुख्य बाजार सड़क की ऊंचाई एवं चौड़ाई बढ़ाई जायेगी, जिससे कि पानी भराव की समस्या से रहवासियों को निजात दिलाई जा सकें। उक्त कार्य का प्राक्कलन बनाकर प्रभारी मंत्री की ओर प्रस्तुत किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने गोटेगांव में किये जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की विस्तार से जानकारी भी दी।
    प्रभारी मंत्री तरूण भनोत ने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले अन्नदाताओं के लिए सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। किसानों को सशक्त करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सरकार में आते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सबसे पहला आदेश किसानों के ऋणमाफी का जारी किया था। इतनी बड़ी संख्या में किसानों की कर्जमाफी में जहां अत्यधिक धनराशि लगना थी, वही ऋण के दस्तावेजों का सत्यापन भी आवश्यक था। सरकार ने पूर्ण ईमानदारी एवं कटिबद्धता के साथ इस कार्य को किया। किसानों से ऋणमाफी के आवेदन लिये, स्क्रूटनी की तथा किसानों को राहत देने का काम प्रारंभ कर दिया। निश्चित रूप से कर्जमाफी की यह कार्यवाही किसानों के कृषि कार्य में संबल प्रदान करने वाली बनी है। इसके अलावा सरकार द्वारा कन्यादान विवाह योजना, पेंशन योजना की राशि में भी वृद्धि कर संबल प्रदान किया। किसानों को सस्ती दरों पर बिजली प्रदान करने का कार्य भी सरकार द्वारा किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री ने किया फसल पुस्तिका का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति, प्रभारी मंत्री तरूण भनोत सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा चना फसल की उन्नत उत्पादन तकनीक की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया। उप संचालक कृषि कल्याण तथा कृषि विभाग नरसिंहपुर द्वारा कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर किसानों को फसल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए उक्त पुस्तिका तैयार की गई है। इसमें अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए मुख्य जानकारी संकलित की गई है। पुस्तिका का नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम में किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष  लाखन सिंह पटैल, चौ. विभाष जैन एवं ठा. हेमेन्द्र सिंह ने भी विचार रखते हुए किसान ऋण माफी योजना के बारे में बताया। साथ ही शासन- प्रशासन की योजनाओं पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन तरवर सिंह पटैल एवं गणेश प्रजापति व आभार प्रदर्शन उप संचालक कृषि आरसी त्रिपाठी ने किया।
   उक्त मौके पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रशासक  मैथिलीशरण तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष  संदीप पटैल, चौ. चंद्रशेखर साहू,  सत्यनारायण तिवारी, चौ. जोगेन्द्र सिंह,  प्रीतिराज प्रजापति,  अरविंद पटैल, श्रीमती मालती बिलवार, श्रीमती मीना शाह,  द्वारका राजपूत, ठा. गोपाल सिंह,  चंद्रप्रकाश नेमा,  वीर सिंह कोल,  अरविंद पटैल, ठाकुर देवेन्द्र पटैल (छोटू), उत्तम ठाकुर,  सरदार सिंह राजपूत,  राजेन्द्र सिंह पटैल, चंदर सिंह पटैल, लालचंद्र नेमा, कमलेश पटैल, सरद तिवारी,  नीलेश तिवारी,  प्रहलाद पटैल, चौहान सिंह गुमास्ता,  देवराज पटैल, आरिफ खान, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  दीपक सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत  केके भार्गव के अलावा प्रशासनिक अमला एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
      कार्यक्रम में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकियों के बारे में भी अवगत कराया गया।
     कार्यक्रम में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की विभागीय योजनाओं एवं तकनीकियों के प्रचार- प्रसार हेतु प्रदर्शिनी एवं स्टॉल भी लगाए गये। जिनका अवलोकन प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधानसभा अध्यक्ष NP प्रजापति द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं