Breaking News

तेंदूखेड़ा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर नगर में चारों ओर गंदगी का अंबार

यूट्यूब पर न्यूज़ देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/f6EiJkr6nOo
तेंदूखेड़ा के नगर परिषद के अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कर्मचारी विगत 8 दिन से 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से नगर में चारों ओर गंदगी का आलम है।
कर्मचारियों के काम पर न आने की वजह से सड़क बाजारों में जहां-तहां कचरा फैला नजर आ रहा है।
दुकानदार अपनी दुकानों के सामने खुद साफ सफाई करने को मजबूर है। वहीं हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की सुध लेने कोई भी प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है।
नगर परिषद के सीएमओ का कहना है कि अस्थाई कर्मचारी हड़ताल पर गए हुए हैं, लेकिन 5 स्थाई कर्मचारी नगर में सेवाएं दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं