Breaking News

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया नरसिंहपुर जिले का दौरा कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया

नरसिंहपुर- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज नरसिंहपुर जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने इस दौरान जनपद मैदान नरसिंहपुर में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।
नरसिंहपुर में लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ गोटेगांव के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी को साल श्रीफल भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।
तदुपरांत उन्होंने मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में जाकर पूजन अर्चन कर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने झोतेश्वर आश्रम में बनने वाली सीसी सड़क का भूमि पूजन भी किया
मुख्यमंत्री कमलनाथ के नरसिंहपुर दौरे के दौरान उनके स्वागत के लिए जिला प्रशासन द्वारा बृहद तैयारियां की गई थी।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने, नरसिंहपुर में 10 करोड़, 65 लाख, 15 हजार रूपये की लागत से निर्मित 100 बिस्तरीय, चौधरी शंकरलाल दुबे जिला चिकित्सालय का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ जनपद मैदान में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम मे भी शामिल हुए।
जिले के केरपानी में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 30 करोड़ रूपये की लागत से नर्मदा नदी में निर्मित उच्च स्तरीय पुल, एवं 11 करोड़, 36 लाख, 13 हजार रूपये की लागत से निर्मित, नर्मदा शॉपिंग काम्पलेक्स के, प्रथम चरण में निर्मित दुकानों का लोकार्पण भी किया।
नरसिंहपुर में प्रस्तावित एस्ट्रोटर्फ एवं हॉकी स्टेडियम, केन्द्रीय जेल में 20 बेरक, खुली जेल के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, तथा नेशनल हाइवे छब्बीस से बरमान खुर्द तक सीसी रोड का भूमिपूजन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, वित्त मंत्री तरुण भनोट, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री करीब ढाई घंटे जिले में मौजूद रहे, इस दौरान उन्होंने नरसिंहपुर के जनपद मैदान में एक सभा को भी संबोधित किया इस बीच मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से खासी दूरियां बनाकर रखीं। वहीं शंकराचार्य और मुख्यमंत्री की मुलाकात के पलों को पत्रकारों को कैमरों में कैद करने से भी रोका गया।
परमहंसी गंगा आश्रम में कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने उड़न खटोले में सवार होकर राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गए।
न्यूज़ एक्सप्रेस एटीन व्यूरो नरसिंहपुर

कोई टिप्पणी नहीं