Breaking News

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री,महासचिव नियुक्त

न्यूज़ एक्सप्रेस 18 - आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नए-नए बैटरी अपना रही है इसी के चल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त कर दिया हालांकि प्रियंका गांधी अभी अमेरिका के दौरे पर हैं। राहुल गांधी द्वारा प्रियंका गांधी को  महासचिव नियुक्त करने के साथ-साथ  पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी सौंपा गया है पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 40 सीटें होती हैं जिसमें उनके पारंपरिक से अमेठी और रायबरेली भी शामिल है। प्रियंका गांधी के साथ साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभार दिया गया है।
वैसे तो प्रियंका गांधी अप्रत्यक्ष रूप सेसभी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की चुनाव प्रचार करती रही है,लेकिन आप प्रत्यक्ष रूप सेपरदे के सामने कांग्रेस की राजनीति अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही है,बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह कार्यभार संभाल सकती है।
पिछले कई महीनों से कांग्रेस पार्टी के अंदर सेप्रियंका गांधी को कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति मेंलाने की आवाज होती रही हैं, चूकि अब प्रियंका गांधी की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री हो चुकी है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
वही पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो पहले की तरह कर्नाटक के प्रभारी की भूमिका निभाते रहेंगे इससे पूर्व संगठन महासचिव की जिम्मेदारी अशोक गहलोत सवाल रहे थे,अशोक गहलोत के राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद केसी वेणुगोपाल की नियुक्ति की गई है।
वहीं उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी महासचिव की भूमिका निभा रहे गुलाम नबी आजाद को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं