Breaking News

अब गायें,बंदर,शेर,बाघ,जैसे जीव करेंगे तमिल एवं संस्कृत में बात- स्वामी नित्यानंद का दावा

विवादित स्वयंभू संत स्वामी नित्यानंद ने एक अजीबोगरीब दावा किया है। नित्यानंद का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे दावा कर रहे हैं कि वह गायों को तमिल और संस्कृत बोलना सिखा सकते हैं। वर्ष 2010 में नित्यानंद काफी विवादित रहे थे। उन पर एक एक्ट्रेस के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाए जाने के आरोप लगे थे।
     स्वामी नित्यानंद का कहना है कि जल्द ही हमारे पास ऐसी गायें होंगी जो आपसे तमिल और संस्कृत भाषा में बात करेंगे। स्वामी नित्यानंद ने विज्ञान के सिद्धांतों को धता बताते हुए कहा कि 'बंदर और गाय जैसे जानवरों, जिनमें ऐसे कई आंतरिक अंग नहीं हैं जो मनुष्य के पास हैं, लेकिन आध्यात्मिक प्रक्रिया के जरिए उनके अंदर ऐसे अंग उत्पन्न किए जा सकेंगे जिन्हें मैं तैयार करूंगा।
     नित्यानंद ने यह भी दावा किया कि वह वैज्ञानिक तौर पर इसे साबित कर सकते है। वीडियो में आप नित्यानंद को कहते सुन सकते हैं, 'इससे संबंधित सॉफ्टवेयर को टेस्ट करने के बाद ही मैं यह बात कह रहा है। मैंने कल इस सॉफ्टवेयर को टेस्ट किया और वो सही तरीके से काम भी कर रहा था।
     यही कारण है कि आज मैं ऐसा कुछ करने की बात कह रहा हूं। उन्होंने दावा किया कि इस बात को ऑन रिकॉर्ड रहने दें। मैं एक साल के अंदर इसे साबित कर के दिखाऊंगा। मैं बंदर, शेर और बाघ के बोलने के लिए वोकल कॉर्ड तैयार करूंगा।

कोई टिप्पणी नहीं