Breaking News

नशा नाश की जड़ है, बच्चों को पुलिस ने दी साइबर अपराध से बचने की सीख


संस्कार भारती स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, पेंटिंग के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश


नरसिंहपुर/गोटेगांव:- (मोहन सिंह राजपूत)- संस्कार भारती कैलाशनाथ तिवारी हाई स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी एवं सहायक उपनिरीक्षक राजेश जाट का विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय संचालक श्रेया उपाध्याय, प्राचार्य उर्मिल सोनपाली, अकादमी हेड जेम्स मेंथू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "नशा नाश की जड़ है और इससे हर व्यक्ति को दूर रहना चाहिए।" उन्होंने साइबर ठगी और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपने प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति विषय पर उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं