Breaking News

देवरी मंडल अध्यक्ष ने चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री के पीए से की भेंट, नवीन भवन के संबंध में हुई चर्चा


रायसेन/देवरी:- 02 फरवरी 2023 (डालचंद लोधी)- भाजपा महिला मोर्चा देवरी जिला रायसेन की मंडल अध्यक्ष श्रीमती भावना श्रीवास्तव ने मध्य प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं शिक्षा कैबिनेट मंत्री माननीय विश्वास सारंग के पीए संजय श्रीवास्तव से  मुलाकात की।
मुलाकात में देवरी नगर मैं शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की नवीन बिल्डिंग हेतु विस्तृत चर्चा की गई, एवं पुराने भवन में छात्राओं को हो रही समस्या के बारे में अवगत कराया। साथ ही देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नवीन बिल्डिंग स्वीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मै तब्दील करने का आग्रह किया।
कैबिनेट मंत्री के पीए श्रीवास्तव ने दोनों विषय पर पूरा मसौदा तैयार कर मंत्रालय आने के लिए कहा, इस संबंध में महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया से दूरभाष पर श्रीवास्तव की चर्चा कराई। जिसमें उपाध्यक्ष ने विस्तृत ब्यौरा दिया, जबकि इसी तारतम्य में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे, नगर परिषद के अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव नारायण दुबे एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी के प्रभारी प्राचार्य मुरारी चौरसिया से भी चर्चा की गई।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने दोनों ही विषयों पर कैबिनेट मंत्री से मुलाकात का समय मांगा है, जिसे मंत्री के पी.ए. संजय श्रीवास्तव ने स्वीकार कर लिया। नगर परिषद देवरी के लिए समय मिलते ही दोनों ही विषयों का मसौदा मंत्री के समक्ष रखा जाएगा
          भाजपा जिला कार्यालय रायसेन पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा को उनकी नियुक्ति पर महिला मोर्चा मंडल देवरी की ओर से हार्दिक बधाई प्रेषित की गई। जिला कार्यालय में जिला स्तर की बैठक का आयोजन चल रहा था, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं