Breaking News

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में निकली बाइक रैली


नरसिंहपुर:- 03 जुलाई 2022 (आशीष दुबे)- पंचायत चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय के चुनावों में उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने में अपना पूरा जोर लगा दिया है।
उम्मीदवार वोटरों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए सभी प्रकार के दावपेंच आजमा रहे हैं।
नरसिंहपुर नगरपालिका के सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों से प्रत्याशियों के समर्थन में बाइक रैली निकाली।
बाइक रैली में नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष महंत पीतम पुरी, नीरज महाराज, बंटी सलूजा, प्रवीण जाट, अंकित खत्री, रचित चौरसिया, गौरव तिवारी, निशिकांत मुदगल, शुभम यादव आदि मौजूद रहे।
साथ ही नगर मीडिया प्रभारी श्रुत जैन एवं आशीष दुबे के अलावा निकेत नेमा, शिवम नेमा, रजत जैन, नितिन पटैल,ललित सेन,अखिल मेहरा, धीरज विश्वकर्मा, अंकित जाट, अमन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं