Breaking News

दशहरा पर्व पर गोटेगांव राजपूत क्षत्रिय सभा ने किया शस्त्र पूजन


नरसिंहपुर/गोटेगांव:- 16 अक्टूबर 2021 (मोहन सिंह राजपूत)- असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा सम्पूर्ण भारत बर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया गया, दशहरा पर्व पर बिभिन्न स्थानों पर धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में दशहरा पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस बर्ष भी राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम पारस गार्डन में आयोजित किया गया।
हालांकि कोरोना गाइड लाइन के चलते प्रशासन द्वारा रैली निकालने की अनुमति प्रदान नहीं कि गयी, इसी वजह से कार्यक्रम को सीमित संख्या में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया, साथ ही शस्त्रों की भी पूजा की गई।
कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश से आये कवियों ने कविताओं के माध्यम से राजपूतों की वीर गाथाओं का वर्णन किया।
गोटेगांव राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा विगत 16 बर्षों से दशहरा पर्व पर दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान राजपूत क्षत्रिय सभा के नए अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई, जिसमें सर्वसम्मति से गोटेगांव के ठाकुर सरदार सिंह राजपूत को अध्यक्ष चुना गया।
राजपूत क्षत्रिय सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक ठाकुर इंद्रभूषण सिंह राजपूत ने बताया, कि सभा के गठन के समय यह निश्चित किया गया था कि सभा का अध्यक्ष दो बर्षों के लिए नियुक्त किया जाएगा, दो बर्ष बाद समाज के लोग नया अध्यक्ष चुनेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गोटेगांव क्षत्रिय सभा के इतिहास में अभी तक अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ, सभा का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना जाता रहा है, और आगे भी इसी परंपरा को निभाते हुए अध्यक्ष का निर्वाचन सर्व सम्मति से किया जाएगा।
ठाकुर सरदार सिंह राजपूत के अध्यक्ष नियुक्त होने पर सभी उपस्थित सजातीय बंधुओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की, एवं सभा के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर बीरेंद्र सिंह राजपूत ने शाल श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दी।
पारस गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सजातीय बंधु मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं