Breaking News

मुस्कराते हुए चेहरे वाली मैया हुई विदा, बरमान नर्मदा घाट पर हुआ विसर्जन


नरसिंहपुर:- 18 अक्टूबर 2021 (आशीष दुबे)- देवी प्रतिमाएं तो बहुत देखी लेकिन नरसिंहपुर जिले के बर हटा में विराजी मां भगवती दुर्गा की मुस्कराती हुई प्रतिमा जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी रही।

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरहटा में गुप्ता मोहल्ला में देवी प्रतिमा स्थापित की गई, पहले ही दिन से माता की प्रतिमा सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।

वीडियो वायरल होने के बाद देवी के दर्शन करने लोगों के बीच जैसे प्रतिस्पर्धा ही चल पड़ी, प्रति दिन हजारों की संख्या में लोग माता के दर्शन करने बरहटा ग्राम पहुँचने लगे।

इतनी बड़ी तादाद में पहुंच रहे जन समुदाय को सम्हालना समिति के लिए बड़ी चुनौती बन गया, जिसके बाद समिति को प्रशासन की मदद लेनी पड़ी, जिसे प्रशासन ने बखूबी निभाया।

दस दिन बाद जब माँ की विदाई का समय आया तो सभी भाबुक हो उठे, श्रद्धा में डूबे जनसमुदाय की मांग उठने लगी कि माता की प्रतिमा का विसर्जन मां नर्मदा के बरमान घाट में होना चाहिये, लेकिन प्रशासन ने शहर के अन्दर से शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी।

जब विसर्जन के लिए शोभायात्रा नरसिंहपुर पहुँची तो बिभिन्न हिन्दू संगठनों ने एकत्रित होकर शोभायात्रा को नगर में से ले जाने का निर्णय लिया, हालांकि हिन्दुओं की भावना को देखते हुए प्रशासन ने भी ज्यादा रोकने का प्रयास नहीं किया।

शोभायात्रा प्रातः ग्राम बरहटा से प्रारंभ हुई, और नरसिंहपुर में नगर की बाहरी रोड से होते हुए बरमान के लिए रवाना हुई।

नरसिंहपुर पहुँचने पर जगह-जगह शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ आया, सभी दुर्गा प्रतिमा की एक झलक पाने वेताब दिखे।

प्रतिमा विसर्जन में जाते हुए ट्रेक्टर पर बैठने लोगों में होड़ मच गई, वहीं कई नेता भी अपनी राजनीतिक चमकाने से आए बाज नहीं आये, एक नेता प्रतिमा के सामने ऐसे खड़े हाथ हिला रहे थे जैसे उनकी राजनीतिक रैली हो।

लोग यही चर्चा करते देखे गए, की प्रतिमाएं तो बहुत देखी लेकिन मुस्कराते हुए चेहरे काली प्रतिमा पहली बार देखी, माता की मूरत देखने से ऐसा प्रतीत होता था जैसे मां अभी बोल पड़ेंगी।

ग्राम बरहटा में विराजी देवी प्रतिमा को छिन्दवाड़ा जिले के सिंगोड़ी के कलाकार पवन प्रजापति ने मूर्त रूप दिया था, जिसकी चहुँओर काफी प्रसंशा हुई।

न्यूज़ एक्सप्रेस एटीन के लिए नरसिंहपुर से आशीष दुबे की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं